शांता की बेबाकी से भाजपा शांत, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने दी आपदा में एक रहने की सलाह

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 अगस्त 2023

Shimla: BJP calm due to Shanta's impunity, support to Sukhu

बहुत समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार बोले तो एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने आपदा की घड़ी में हिमाचल में विपक्ष को सरकार का सहयोग करने की सलाह दी। यही नहीं, आपदा से निपटने के लिए हिमाचल की सुक्खू सरकार के प्रयासों की सराहना भी की।

उनके इस बयान से हिमाचल में भाजपा में फिर खलबली मच गई है, वहीं इससे लगातार विपक्ष के तंज झेलती सुक्खू सरकार को राहत मिली है। इससे आपदा पर भाजपा की सियासत में कुछ ठंडक घुल गई है। इससे सुक्खू सरकार का आपदा से निपटने का हौसला बढ़ा है। शांता ने ताजा बयान में प्रदेशवासियों से भी सरकार की आर्थिक मदद करने की अपील की है।

सुक्खू सरकार की पीठ थपथपाकर कहा है कि यह अच्छे तरीके से आपदा का मुकाबला कर रही है। उनकी इच्छा है कि सब एकजुट होकर काम करें। शांता इससे पहले भी पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सैद्धांतिक बातें करते रहे हैं। वह भाजपा की केंद्र या राज्य सरकार की आलोचना करने से भी नहीं हिचकिचाए।

अक्सर प्रतिद्वंद्वी दल की राज्य में अच्छे काम के लिए सराहना करते रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से सरकार के आपदा प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए भाजपा हमलावर रही है। अब शांता की विपक्षी भाजपा को सरकार का सहयोग करने की इस सलाह पर भाजपा नेताओं को कुछ कहते नहीं बन रहा है, क्योंकि प्रदेश के ये सभी भाजपा नेता उनका आदर करते हुए उनकी बात पर जवाब देने का साहस नहीं दिखा पाते हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news