हिमाचल में 28 जून को पहुंचेगा मानसून, कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

23 जून 2024

Himachal Weather: rain in Shimla, know imd forecast for six days in state

हिमाचल प्रदेश में 28 जून को मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान है। 26 जून से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होगा। रविवार को कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 24 और 25 जून को धूप खिली रहने की संभावना है। बारिश नहीं होने से मौसम में उमस बढ़ गई है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक नहीं पहुंचा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 26 जून से प्रदेश में बारिश शुरू होगी। 27 और 28 जून को अधिक बारिश होने के आसार हैं। 28 जून तक प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। मानसून इस वर्ष सामान्य तारीख को ही हिमाचल में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने बताया कि रविवार को कई जगह बादल बरसेंगे। 24 और 25 जून को मौसम साफ बना रहेगा।
Share the news