
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 जून 2023
दोपहर बाद एक बेटे ने अपनी मां पर दराट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस से जानकारी के अनुसार आरोपी अपनी मां से पैसे मांग रहा था, लेकिन मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज करके हिरासत में ले लिया है।
घायल मां का इलाज सिविल अस्पताल देहरा में चल रहा है। पुलिस के अनुसार नगर परिषद देहरा के वार्ड नंबर छह में बुधवार दोपहर को बेटे ने अपनी मां पर दराट से हमला कर उसे घायल कर दिया। देहरा के वार्ड नंबर छह निवासी घायल महिला कृष्णा देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके बड़े बेटे गौरव ने अचानक घर में घुसकर दराट से जानलेवा हमला किया और जान से मारने की धमकियां भी दीं।
उसने बताया कि मेरे दो बेटे हैं और उसने बड़े बेटे गौरव ( 37 ) को करीब 10 वर्ष पहले बेदखल कर दिया था क्योंकि वह हमेशा परिवार में लड़ाई झगड़ा करता रहता था। गौरव मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर आया और उससे पैसों की मांग करने लगा। पैसे देने को मना करने पर वह घर से चला गया, लेकिन बुधवार दोपहर को वह दराट लेकर घर में आ गया और गाली-गलौज करते हुए उसने मेरे सिर पर दराट से हमला कर दियाा। इस कारण वह घायल हो गईं। डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।





