मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 जून 2023

मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर चन्द्रिका ने नर्सिग छात्राओं तथा अध्यापकों को योग के बारे में विस्तारपूर्वक बताया तथा सभी छात्राओं तथा अध्यापिकाओं ने योग में भाग लिया इस अवसर पर कई तरह के योग सिखाए गए इसमें नर्सिंग कॉलेज की 100 से अधिक छात्राओं ने तथा शिक्षिकाओं ने भाग लिया है

योग दिवस के उपलक्ष्य पर कॉलेज के चेयरमैन चन्द्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस योग के माध्यम से हम सभी अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं और मानसिक तनाव को दूर कर सकते हैं योग को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news